इस से पहले कि बे-वफ़ा हो जाएँ क्यूँ न ऐ दोस्त हम जुदा हो जाएँ । तू भी हीरे से बन गया पत्थर हम भी कल जाने क्या से क्या हो जाएँ । तू कि यकता था बे-शुमार हुआ हम भी टूटें तो जा-ब-जा हो जाएँ । हम भी मजबूरियों का उज़्र करें फिर कहीं और मुब्तला हो जाएँ । हम अगर मंज़िलें न बन पाए मंज़िलों तक का रास्ता हो जाएँ । देर से सोच में हैं परवाने राख हो जाएँ या हवा हो जाएँ । इश्क़ भी खेल है नसीबों का ख़ाक हो जाएँ कीमिया हो जाएँ । अब के गर तू मिले तो हम तुझ से ऐसे लिपटें तिरी क़बा हो जाएँ । बंदगी हम ने छोड़ दी है 'फ़राज़' क्या करें लोग जब ख़ुदा हो जाएँ ।
India is a land of diverse religions, with Hinduism being the predominant faith, followed by Islam, Christianity, Sikhism, Buddhism and Jainism. Hinduism, one of the oldest religions in the world, has a rich history and tradition, with numerous gods and goddesses, and several holy scriptures like the Vedas and the Bhagavad Gita. Islam, introduced to India through trade and con